प्रमुख सचिव आवास से मुलाकात करेंगे किसान
मेरठ, मई 20 -- भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के प्रदेश सचिव कुलदीप भड़ाना ने बुधवार को किसानों के साथ आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव से मुलाकात की और नई टाउनशिप के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण के विलंब के बारे में जानकारी ली। राहुल यादव ने एकबार फिर कहा कि लखनऊ से नियोजन समिति के आने के बाद ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। कुलदीप भड़ाना ने कहा कि परिषद नियोजन समिति का हवाला देकर किसानों को गुमराह कर रहा है। अब किसान प्रमुख सचिव आवास पी गुरु प्रसाद से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर सोहनपाल एडवोकेट, योगेंद्र पहलवान, बोबिंदर बसोया, रहीसुद्दीन, कलवा शेख, अमित भड़ाना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.