देवघर, अप्रैल 13 -- प्रखंड के अनारकली प्लस टू स्कूल में रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख उषा किरण मरांडी, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, बीईईओ, सीआई व बीपीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के सभी स्कूलों के संयोजक या उनके प्रतिनिधि, संकुल साधनसेवी, बीआरपी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे। स्कूल रुआर 2026 अर्थात बैक टू स्कूल कैंपेन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला के माध्यम से बताया गया कि बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, क्षितिज बच्चों को फिर से विद्यालय में नामांकन करने, उपस्थिति बढ़ाने व पठन-पाठन के स्तर को बेहतर करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा चलाया जाता ...