प्रमुख व पंसस ने विकास योजना की नींव रखी
बोकारो, जुलाई 1 -- बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत के मेन रोड के दोनों ओर 15वें वित्त आयोग मद से होने वाले पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। प्रमुख गिरजा देवी व पंसस रंजू देवी सहित ग्रामीण महिला-पुरुष थे। प्रमुख ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि से प्राथमिकता से पंचायत का विकास किया जा रहा है। मेन रोड के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगने से बरसात में जल-जमाव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। सड़कें चकाचक होने से आवागमन सुगम होगा। पंसस ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि मेन रोड के किनारे पेबर ब्लॉक लगाया जाए। गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा कराया जाएगा ताकि जनता को जल्द व सही लाभ मिल सकेगा। पेबर ब्लॉक लगने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दुकानदारों को भी काफी सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.