घाटशिला, अप्रैल 27 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड प्रमुख देवल हांसदा एवं उप प्रमुख शुक्रा मुंडा तथा पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी को पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन सह शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यकाल के बाद भी अपने पद पर बने रहने को लेकर सांसद तथा विधायक को पत्र लिखा है। पत्र में वार्डेन सह शिक्षिका पर नगद राशि लेकर सामर्थवान बच्चियों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आरोप लगाया गया है। जबकि एकल बच्ची का चयन नहीं किया गया है। केजीबीपी के नियमानुसार कोई भी वार्डेन 2 साल के लिए ही चयनित किया जाता है। 2 साल का कार्यकाल 11 अप्रैल 2025 में पूर्ण हो जाने के बावजूद भी वार्डेन अपने पद पर बनी हुई है। तत्काल इनकी नियुक्ति को रद्द करते हुए विभागीय जांच कर इनके द्वारा चयनित बच्चों की भी जांच ...