आदित्यपुर, जून 15 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर और उप प्रमुख मोहम्मद एकराम ने सोमवार कों तिरुलडीह में एक कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो को मांग पत्र सौंपकर कुकड़ू में तकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुकड़ू प्रखंड में अब तक एक भी आईटीआई या पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित नहीं हो सका है। जबकि हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करते हैं। तकनीकी शिक्षा की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...