कोडरमा, अप्रैल 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के रेफरल अस्पताल में एम्बुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने उपायुक्त को आवेदन देकर आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि अस्पताल में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में कठिनाई होती है, जिससे उनकी हालत और बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...