प्रयागराज, जून 9 -- आगामी मानसून को देखते हुए महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को जॉर्जटाउन, टैगोरेटाउन, लिडिल रोड, एलआईजी रोड एवं जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नालों में चल रहे सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए। महापौर ने कहा कि मानसून पूर्व तैयारियां नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव और जलनिकासी में बाधा जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। सफाई कार्यों में मैन्युअल और मशीन-दोनों संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीवर, नालियों और नालों की सफाई का वार्डवार निरीक्षण शुरू साथ में कार्य में क...