भभुआ, जून 27 -- बोले ग्रामीण, तेज रफ्तार वाले डंपर से कई लोगों की हो चुकी है मौत भगवानपुर के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन (पेज चार)

ग्रामीणों की शिकायत भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भगवानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह को आवेदन देकर कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेस-वे निर्माण में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए प्रमुख चौराहा पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे वाहनों से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि भगवानपुर पहाड़ी घाटी से एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी की कटाई की जा रही है। इस कार्य में प्रतिदिन करीब 50 से 60 डंपर जगजीवन सोन उच्च स्तरीय नहर मार्ग से 24 घंटे आवागमन ...