प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट शेड लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
हापुड़, जून 10 -- मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने भीषण गर्मी से आमजन को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी एवं तेज धूप के कारण वाहन चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, व्यापारियों व आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों एवं ट्रैफिक सिग्नलों पर रेड लाइट के दौरान लोगों को लंबे समय तक धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला अध्यक्ष संजय डावर ने कहा कि नगर के तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा और पक्का बाग मेरठ रोड़ सहित प्रमुख चौराहों पर प्राथमिकता के आधार पर ग्रीन नेट शेड लगाए जाएं। साथ ही गाजियाबाद की तर्ज पर अन्य प्रमुख ट्रैफिक सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.