बेगुसराय, मार्च 10 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों की आवश्यक उपस्थिति नहीं होने के कारण मंगलवार को खारिज हो गया। बीडीओ अभिषेक राज ने बताया कि 24 फरवरी को आठ सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा था। आवेदन प्राप्त होने के बाद इस पर चर्चा के लिए 10 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज अधिनियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल सदस्यों की संख्या के दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। लेकिन, बैठक में केवल सात पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित हुए। आवश्यक दो-तिहाई सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.