सीतामढ़ी, जून 13 -- रामभरोस सिंह सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख तेतरी देवी के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। हालांकि निर्धारित समय पर पक्ष और विपक्ष, दोनों पक्षों के एक भी पंचायत समिति सदस्य के उपस्थित नहीं होने के कारण बैठक नहीं हो सकी।

बैठक की स्थिति इसके साथ ही प्रमुख तेतरी देवी की कुर्सी फिलहाल बच गई। पंचायत समिति सदन के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ रीतेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत समिति सदस्यों में से आठ सदस्यों ने प्रमुख पर विकास कार्यों की अनदेखी सहित सात आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसके आलोक में प्रमुख के निर्देश पर 12 जून को विशेष बैठक की तिथि निर्धारित की गई थी।

बैठक का स्थगित होना पूर्व निर्धारित कार...