शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- पुवायां। नगर पालिका क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज के चलते करीब 1000 घरों की पानी सप्लाई बाधित हो गई है। ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति पिछले कुछ दिनों से प्रभावित है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा रोड पर पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पास की एक दुकान में पानी भर गया। शिकायत मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कर पाइपलाइन की जांच की। जांच में पाइपलाइन काफी नीचे से लीक पाई गई, लेकिन उसमें भरे पानी के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। कर्मचारियों ने टैंकर से कई बार पानी भरवाकर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में पंप खराब हो गया, जिससे काम अधूरा रह गया। पालिका कर्मचारियों के अनुसार पाइपलाइन में भरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.