चम्पावत, दिसम्बर 21 -- चम्पावत। एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में विशेष रूप से वाइब्रेंट गांव तामली, पोलप एवं आसपास के अन्य गांवों के स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं के लिए संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल का मुख्य कार्य भारत नेपाल एवं भारत भूटान सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और सीमापार अपराधों, अनधिकृत प्रवेश, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना है। कमांडेंट ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें भविष्य में अपने अर्जित ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.