मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- स्प्रिंगफील्ड्स नया मुरादाबाद में यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हें विद्यार्थियों की पहली शैक्षिक उपलब्धि का उत्सव मनाना और उनमें आत्मविश्वास, मंच कौशल और रचनात्मकता का विकास करना रहा। शुभारंभ प्रबंधक विपिन जेटली के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। अध्यक्षा नीरू जेटली,निहारिका शेर,दामिनी शर्मा, पायल गुप्ता, कोमल अरोड़ा व उपमा रहीं। अंत में प्रमाण पत्र वितरित किये गए। प्रधानाचार्या डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...