गिरडीह, जून 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जमीन पर घिसटते-घिसटते प्रखंड कार्यालय पहुंचे एक दिव्यांग की उम्मीदें सोमवार को कागज की एक दीवार से टकराकर टूट गई। ट्राई साइकिल की आस लेकर आए फिटकोरिया पंचायत के अमजो गांव निवासी जगदीश दास को बाल विकास विभाग ने यह कहकर लौटा दिया कि पहले सदर अस्पताल से दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाइए, तभी साइकिल मिलेगी। जन्म से दोनों पैरों से विकलांग जगदीश दास चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। घर से बाहर निकलने के लिए उन्हें हमेशा दूसरों का सहारा लेना पड़ता है। इसी मजबूरी को दूर करने के लिए वह सोमवार को पहली बार प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। उनकी उम्मीद थी कि यहां से उन्हें ट्राई साइकिल मिल जाएगी, लेकिन विभागीय अहर्ता नहीं रखने के कारण उम्मीद की जगह निराशा हाथ लगी। प्रखंड कार्यालय में मीडियाकर्मियों की नजर जब उन पर पड़ी तो ...