जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर(गुलाब सिंह)। निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत नर्सरी कक्षा में नामांकन करने वाले 236 बच्चों के अभिवावकों को शिक्षा विभाग ने तलब किया है। विभाग ने जांच में इनके आवेदन को पढ़ने लायक नहीं पाया है। आवेदकों में 208 के जन्म प्रमाण और 28 के आय प्रमाण पत्र धुंधला हैं। यही कारण है कि इनका सत्यापन नहीं हो पाया है। अब इन अभिभावकों को विभाग ने साफ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का एक अवसर दिया है।जिला शिक्षाधीक्षक सह शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) 2009 के नोड पदाधिकारी ने इसके लिए बनाये गये पोर्टल के साथ अन्य संसाधनों के माध्यम से इन अभिभावकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में यह बताया गया है कि ऑनलाइन पोर्टल आरटीई ईस्ट सिंहभूम डॉट कॉम में अपना नाम देख अभिभावक जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में आकर प्रमाणपत्र ...