बागेश्वर, मई 21 -- कांडा। बागेश्वर जनपद के 352 में से 340 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र न दिए जाने से नाराज़ आंदोलनकारियों नाराजगी जताई। नाराज लोगों ने कांडा पड़ाव में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द समसया का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी गुरुवार को पड़ाव में एकत्रित हुए। सभा में तय किया गया कि सरकार व जिला प्रशासन नजदीकी पिथौरागढ़ जनपद की तरह यदि बागेश्वर की भी लिस्ट जारी नहीं करती हैं तो उग्र आंदोलन होगा और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी होगा। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों को मिले अबुआ आवास : सुखराम इसके बाद चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।आंदोलनकारियों ने सरका...