संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 65 दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। इन दिव्यांगों ने सुबह के समय सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर अपने आवेदन किए और जिला अस्पताल में कुछ जरूरी जांचें भी कराई।दोपहर में चिकित्सकों का पैनल सीएमओ कार्यालय में बैठा और उसके बाद दिव्यांगों के परीक्षण हुआ और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लिपिक को आवश्यक निर्देश दिए गए। कड़ाके की गर्मी में सीएमओ कार्यालय में सुबह नौ बजे से दो बजे तक दिव्यांग डटे रहे। हालांकि इस दौरान लोगों को बैठन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिव्यांगों को बैठने के लिए कार्यालय में अतिरिक्त कुर्सियां भी लगवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...