बरेली, मार्च 16 -- प्रमाण पत्र की खातिर शिविर में लगी दिव्यांगों की भीड़ बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रमाण पत्र की खातिर सुबह 10 बजे से ही आवेदन पत्रों के साथ दिव्यांग कतार में लग गए। 12 बजे तक दिव्यांगों के आवेदन पत्रों की जांच की गई। उसके बाद चिकित्सकीय परीक्षण शुरू होगा। शिविर में 92 दिव्यांगों के आवेदन पत्र जमा हुए। दिव्यांगों की सहूलियत के लिए सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पिछला गेट खोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...