फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए काफी समय से भटक रहे लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। अधिकारियों के समक्ष पीड़ित लोगों ने कार्यालय के बाबू एवं सुपरवाइजर पर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि साहब पैसे देने के बाद भी उनको नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं अभी तक उनके हाथ में प्रमाण पत्र नहीं लगे। किसी ने कहा कि उनके बच्चों का दो वर्ष से प्रमाण पत्र नहीं बना तो किसी ने कहा कि वह एक वर्ष से प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं। पहला मामला रामगढ़ रोड स्थित लुहार गली निवासी शमीमुद्दीन का है। उसका कहना है कि उन्होंने अपनी चार बेटी और दो बेटों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 27 जुलाई वर्ष 2025 को आवेदन दिया था। इसके पश्चात जांच करने के लिए उनके घर क्षेत्रीय सुपरवाइजर पहुंचा तथा उसने जांच की कार्रवाई पूरी की। आवेदनकर्ता का आ...