नैनीताल, फरवरी 10 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में मंगलवार को अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से एडब्ल्यूएस जेएएम-2026 का आयोजन किया गया। गेम आधारित क्लाउड कंप्यूटिंग प्रतियोगिता में देश भर से 480 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राफिक एरा के संस्थापक प्रो. कमल घनशाला ने किया। एडब्ल्यूएस के ग्लोबल डिलीवरी रेडीनेस टेक्निकल लीड रोहित शर्मा ने विद्यार्थियों को तकनीक और सीखने के अवसरों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं रोजगार के लिए प्रमाण पत्रों और व्यावहारिक कौशल के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि एडब्ल्यूएस प्ले, लर्न और वैलिडेट की अवधारणा पर आधारित है। साथ ही उन्होंने डाटा एनालिटिक्स और जेनरेटिव एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञ की बढ़ती मांग पर भी प्रकाश डाला। आयोजित प्रतियोगि...