हमीरपुर, जुलाई 18 -- हमीरपुर। रबी सत्र 2026-27 के अंतर्गत कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक किसान 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी उप कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल पर रबी की प्रमुख फसलों के प्रमाणित बीजों की बुकिंग की जा रही है। इनमें चना, मटर, मसूर, तोरिया, सरसों, जौ तथा गेहूं के बीज शामिल हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण कराएं, जिससे उन्हें योजना का लाभ सुगमता से मिल सके。

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप अथवा निकटतम...