गोपालगंज, अप्रैल 14 -- कुचायकोट। एक संवाददाता डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीन सिपाया स्थित केन्द्रीय कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को विश्वविद्यालय की निदेशक बीज डॉ. डीके राय ने बीज उत्पादन कार्यक्रम की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रक्षेत्र का दौरा कर विभिन्न फसलों की स्थिति का जायजा लिया और किसानों को उन्नत व प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान डॉ. राय ने कहा कि किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भूमि व जलवायु के अनुसार उन्नत किस्मों का चयन करने पर कृषि उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.