छपरा, मार्च 26 -- डीपीओ ने डीबीएसडी के सभी शिक्षक व कर्मियों को जारी किया आदेश गड़खा, एक संवाददाता। डीपीओ अजीत अमर हरिजन ने देवराहा बाबा श्रीधर दास महाविद्यालय कदना में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को अपने शैक्षणिक अथवा प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र और योगदान पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करने को कहा है। इसके लिए 30 मार्च तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के उप सचिव द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में की जा रही है। संबंधित पत्र में यदुनन्दन कॉलेज दिघवारा के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार को महाविद्याल...