पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का कार्यक्रम किलकारी बिहार बाल भवन में मंगवार को आयोजित की गई। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कुंदन कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रमंडल के चारों जिला पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के विजेता बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय धमदाहा के वर्ग दशम के छात्र किशन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्लस टू एलबीएस हाई स्कूल पलासी अररिया की सफिया नूर तथा तृतीय स्थान उच्च विद्यालय मनिया कटिहार के शिवम कुमार ने प्राप्त किया। इस तरीके से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: खेल महाकुंभ का आगाज: दो हजार छात्र-छात्राएं दिखाएंगे अपनी प्रतिभा कार्यक्रम का संचा...