मधुबनी, अक्टूबर 11 -- लखनौर, निप्र। प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के माध्यमिक स्तर पर मधुबनी जिला के लखनौर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दीप के सूरज कुमार झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें शनिवार को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियागंज, दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रमंडल के तीनों जिलों के वाल वैज्ञानिकों ने अपने अपने प्रजेंटेशन दिए। बच्चों से निर्णायक मंडल ने प्रश्न पूछे तथा लिखित परीक्षा ली। सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र सहित जिला का मान बढ़ाया है। उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। डॉ विजय कुमार मिश्र, नीतीश रंजन,अनिल कुमार मिश्र, नरेश झा एवं विशेश्वर प्रसाद ने सूरज कुमार झा की सफलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.