हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता । उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखिया जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सुशासन को मजबूत करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा जनप्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ाना था। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि पंचायतों के समग्र विकास में मुखियाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल की ग्राम पंचायतों को 318 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं तथा शेष राशि 31 मार्च तक उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ...