अररिया, मई 4 -- अररिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अररिया के आयुष कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आयुष मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आरएस के अष्टम वर्ग का छात्र है। इनके पिता श्रीचंद सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ का हिस्सा लेने में प्रोत्साहन करते रहे हैं। इसके लिए विद्यालय प्रशासन भी उन्हें प्रोत्साहित करती रही है। आयुष कुमार ने पूर्णिया र स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके बाद वह बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी, प्रशासनिक प्रभारी अभिनंदन नौटियाल एवं पूरा शिक्षक शिक्षिका ने...