प्रमंडल के 21 नये डिग्री कॉलेजों को छोड़ अन्य कॉलेजों में आज से स्नातक की कक्षाएं
पूर्णिया, जून 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 15 अंगीभूत और 19 गैर अंगीभूत कॉलेजों में एक जुलाई से स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जायेंगी, वहीं विश्वविद्यालय के अधीन चारों जिलों के प्रखंडों में नये स्थापित 21 डिग्री कॉलेजों में कक्षाएं अभी शुरू नहीं की जायेगी। डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन के पश्चात स्नातक की कक्षाएं नये कॉलेजों में शुरू की जायेगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय ने नोटिस भी जारी कर दिया है। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। एक जुलाई तक दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन के लिए विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की है। दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर करीब पांच हजार अभ्यार्थियों का एडमिशन कॉलेजों में लिया जायेगा। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.