पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम तिरकर के निर्देशानुसार आरडीडी कार्यालय में अभ्यर्थियों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप योगदान प्रपत्र शनिवार को अंतिम दिन बांटे गये। इस दौरान निर्धारित तिथि तक प्रमंडल के कुल 141 प्रधानाध्यापक पद के अभ्यार्थियों में महज 35 अभ्यार्थियों ने ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप योगदान प्रपत्र लिया। अब प्रधानाध्यापक पद के सभी 35 अभ्यार्थी 27 अप्रैल से 6 मई तक जिले के अलग-अलग प्रखंड में आवंटित विद्यालय में योगदान प्रधानाध्यापक के पद पर देंगें। वहीं निर्धारित समय सीमा में योगदान नहीं करने वाले अभ्यर्थी की नियुक्ति निरस्त की जायेगी। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 150 पदों पर प्रतिनियुक्त...