दरभंगा, जून 14 -- दरभंगा। डिवीजनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शुक्रवार को दरभंगा प्रमंडल के नवनियुक्त आयुक्त कौशल किशोर व डीएम कौशल कुमार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही उनसे व्यापारियों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों में चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, संरक्षक बिनोद कुमार साह, उपाध्यक्ष कृष्ण देव साह, प्रधान सचिव सुशील जैन तथा संतोष साह सम्मलित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.