गया, मार्च 17 -- प्रमंडलीय आयुक्त विभागीय जांच के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश गया जी, प्रधान संवाददातामगध प्रमंडल में विभागीय जांच को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त सफीना ए एन ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय जांच से संबंधित अनुशासनिक मामलों में त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद ,अरवल और नवादा में विभागीय जांच से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समय से निष्पादन करें। अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूर्ण की जाए। बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने विभिन्न जिलों में लंबित...