हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने हजारीबाग समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरपूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने समस्त प्रमंडलवासियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचारों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने तथा प्रमंडल के समग्र विकास व स्वच्छता अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण यह भी पढ़ें- गांधी के सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक : डीएम यह भी पढ़ें- Garhwa News: विचारों और आदर्शों को व्...