चाईबासा, फरवरी 17 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी रविरंजन कुमार विक्रम ने सोमवार को 27 वें प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के रूप में प्रभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के पदाधिकारी हैं। मौके पर रविरंजन कुमार विक्रम ने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इस दौरान आयुक्त के सचिव अजय कुमार साव, अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम प्रवीण करेकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा खुशेन्द्र सोन केशरी, नजारत उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित अन्य पदाधिकारी द्वार...