मुंगेर, मार्च 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था और थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों और ओपी में जो भी सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, उन्हें तत्काल क्रियाशील बनाया जाए ताकि निगरानी व्यवस्था पुख्ता रहे।​सीसीटीवी की स्थिति पर मंथनःबैठक के दौरान प्रमंडल के विभिन्न जिलों में लगे कैमरों का डेटा पेश किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मुंगेर में 392 में से 353, बेगूसराय में 397 में से 394, लखीसराय में 292 में से 275, जमुई में 304 में से 297 और शेखपुरा में 231 में से 230 कैमरे वर्तमान में काम कर रहे हैं। आयुक्त ने खराब कैमरों को जल्द से जल्द ठीक ...