रांची, मई 2 -- खूंटी, संवाददाता। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने शनिवार को खूंटी जिले का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय पहुंचने पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ दौरे के दौरान आयुक्त ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, कोलकाता के सहयोग से संचालित मोबाइल साइंस एग्जीबिशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन 2 मई से 21 मई तक जिले के नौ विद्यालयों में "केमिस्ट्री एंड लाइफ विद फोकस ऑन वॉटर" विषय पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को वैज्ञानिक जानकारी देगी। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार सृजन, बिरसा हरित ग्राम योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.