धनबाद, सितम्बर 13 -- मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमंडलीय आयुक्त (उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग) विजय कुमार गुप्ता ने धनबाद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए शनिवार को समाहरणालय में विधायक, राजनीतिक दलों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने बताया कि समीक्षा का मुख्य उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं, दावों और आपत्तियों के निष्पादन की स्थिति को समझना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए समय-सीमा बढ़ाने तथा प्रमाण-पत्रों के सरलीकरण का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: एसआईआर की आज समीक्षा करेंगे प्रमंडलीय आयुक्तबैठक का उद्देश्य साथ में सीमावर्ती र...