पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति कराने की मांग को लेकर शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के 585 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसका विज्ञापन संख्या 1/2025 है। 36 हजार बेरोजगार ने आवेदन पत्र भरे हैं,लेकिन झारखंड सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी एवं कहा था की नई नियुक्ति नियमावली बनने के बाद ही कर्मचारियों की नियोक्ति होंगी। झारखंड सरकार ने बहुद्देशीय कर्मी सेवा सर्त नियमावली बना ली है। कैबिनेट से भी स्वीकृति मिल गई है। झारखंड सरकार ने स्पष्ट कहा था कि पलामू में चतुर्थी वार्गीय पदों पर होने वाली नियुक्ति प...