अमरोहा, फरवरी 18 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने नगर के मोहल्ला कोट स्थित प्रभु संदेश भवन पर शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में मंगलवार को परमपिता परमात्मा शिव का झंडा लगाया। सुबह में सामूहिक योग के बाद संस्था की केंद्र प्रभारी बीके अर्चना ने प्रातः मुरली क्लास कराई। ध्वजारोहण के अवसर पर शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य एवं परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को अपने व्यवहारिक जीवन में नवीनता लाने एवं ईश्वरीय ज्ञान की धारणा करके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। सामूहिक रूप से परमपिता परमात्मा शिव का झंडा फहराया गया तथा शिव बाबा के गीत एवं नारों का उद्घोष किया गया। इसके बाद वासुदेव तीर्थ स्थल पर पहुंचकर तुलसी उद्यान में संस्था द्वारा प्रदर्शनी लगाकर मेले में पहुंचने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.