अररिया, अप्रैल 26 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के शंकरपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा सह धार्मिक यज्ञ महोत्सव से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में डूब गया है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री राम कथा , रामलीला और रासलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या धाम से पूज्य श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज उर्फ मनी बाबा की देखरेख में आयोजित इस आयोजन में रविवार को छठे दिन सुबह हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें काशी से पधारे पंडित अमित मिश्रा, उप आचार्य शिव शंकर शास्त्री एवं सहायक आचार्य शिवम त्रिपाठी सहित अन्य साधु संतों के वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। हालांकि शनिवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते रविवार को कार्यक्रम में थोड़ा व्यवधान उत्पन्...