सीवान, मार्च 21 -- शहर के गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव में दूसरे दिन प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की परिक्रमा के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह में वेदी व भगवान की पूजा-अर्चना के उपरांत आचार्य विरेन्द्र पांडेय व उनके सहयोगी श्रीरामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं। वहीं, कथावाचक व वाराणसी के पं. रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबका मंगल करने वाले व अमंगल को दूर करने वाले हैं। दशरथ पुत्र राम सब पर कृपा करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र, रघुनाथ का व्यक्तित्व व रघुवीर का शौर्य हमें प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सदा हम पर बना रहे ताकि हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का निर्बाध प्रवाह होता रहे,नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होता रहे। इसके लिए सभी को नित्य प्रतिदिन प्रभु श्रीराम का सुमिरन करना चाहिए तभी हमारा ही नहीं बल्...