प्रभु श्रीराम के सस्वर पाठ से गूंज उठे मंदिर
बक्सर, मार्च 27 -- बक्सर। शहर समेत जिले भर के मठ-मंदिर शुक्रवार को दोपहर प्रभु श्रीराम के श्लोक व सस्वर पाठ से गूंज उठे। घंटे-घड़ियाल व शंख की ध्वनि गूंजने लगीं और भक्त जय श्रीराम के जयघोष करने लगे। भगवान श्रीराम समेत चारों भाइयों के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन किए गए और बधाई गीत गाकर खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर मंदिरों में प्रतिमाओं के अभिषेक व पूजा आदि के बाद विशेष आराधना की गई। प्रसाद वितरण किए गए। प्रसाद ग्रहण के साथ उपवास रहे श्रीराम भक्तों ने व्रत तोड़ा। बंगाली टोला स्थित श्री रामजानकी मंदिर में विधि-विधान के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में विशेष भोग लगाए गए और प्रसाद वितरित किए गए। इस मौक पर अध्यक्ष दिलीप वर्मा के अलावा अन्य लोग आदि मौजूद थे। दूसरी ओर नया बाजार के श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम स्थित श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.