मथुरा, मार्च 28 -- महानगर में श्री राम जन्मोत्वस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली, जिसमें भगवान श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। रामलीला सभा ने मनाया राम जन्मोत्वसश्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में चित्रकूट पर श्रीराम जन्मोत्सव भक्ति श्रद्धा के साथ मनाया गया। मध्यान्ह बेला में चित्रकूट परिसर में प्रतिष्ठित प्रभु श्री राम दरबार का पंचामृत महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभा के पदाधिकारियों द्वारा अनिल स्वामी के निर्देशन में किया गया। तत्पश्चात श्रृंगार दर्शन व आरती का आयोजन हुआ। शाम को चित्रकूट ने धूमधाम से प्रभु रामजी की शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा चित्रकूट से निकाली गई जो मसानी, कच्ची सड़क, गुड़हाई बाजार, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार होली गेट, कोतवाली रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.