दुमका, मार्च 28 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर प्रखंड क्षेत्र के आसनबनी गांव में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा भक्ति अनुष्ठान शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हो गया। श्रीधाम वृंदावन से आए कुंज बिहारी गुरुकुल के प्रतिष्ठाता कथा व्यास संजीव मिश्रा एवं सम्प्रदाय के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का स्वस्वर प्रस्तुति दी गई। सबरी प्रसंग एवं प्रभु श्रीराम चन्द्र की राज्याभिषेक को लेकर कथाव्यास संजीव मिश्रा के द्वारा सुमधुर कथामृत की प्रस्तुति दी गई। कथा व्यास के द्वारा सबरी प्रसंग में कहा गया कि प्रभु राम की भक्तों के प्रति अगाध प्रेम एवं उच्च नीच के भेद को मिटाने वाली एक भावुक प्रसंग है। शबरी मतंग ऋषि के शिष्या की शिष्या थी और प्रभु श्रीराम की आगमन को लेकर वर्षों तक अपने कुटिया में प्रतीक्षा में लीन रही। मन में प्रगाढ़ विश्वा...