भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हिन्दुत्व सेवा संघ की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों रामभक्त शामिल हुए और पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा की शुरुआत अस्पताल चौक के समीप कालेश्वर धाम मंदिर से भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। शोभायात्रा बड़ी खंजरपुर, मनाली चौक, कचहरी चौक, घंटाघर, स्टेशन चौक, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, बूढ़ानाथ चौक, आदमपुर चौक, तिलकामांझी चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। केसरिया वस्त्र और पगड़ी धारण किए श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर श्रद्धा और उत्साह के...