गिरडीह, फरवरी 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। कलियुग में प्रभु श्रीराम की भक्ति करनेवाला प्राणी बहुत भाग्यशाली होता है। देवरी के गादीधाम स्थित रामजानकी चिंतामणि मंदिर प्रांगण में आयोजित नवाह परायण महायज्ञ के दौरान अयोध्या से आये संत स्वामी हनुमान दास जी महाराज ने सोमवार को रामकथा प्रवचन के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भगवान प्रभु श्रीराम की कथा कहने सुनने व समझने वाले व्यक्ति सुमंगलभागी होते हैं। इसी तरह भगवान के चरणों में स्नेह करनेवाले बड़भागी, सगुन ब्रह्म की उपासना करने वाले अतिबड़भागी तथा राम काज के लिए अपने शरीर का त्याग करने वाले प्राणी परम बड़भागी होते हैं। मौके पर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी, मंदिर के पुजारी शालिग्राम दास जी महाराज, मदनमोहन दास, आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.