सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नगर पालिका के अवेद्यनाथ सभागार में चल रहे श्रीरामकथा महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं का मनोहारी प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान पूरा सभागार भक्ति और श्रद्धा के रस में डूबा नजर आया।अयोध्या से आए कथावाचक संत गौरव कृष्ण शास्त्री ने अपनी मधुर वाणी में भगवान श्रीराम के बाल्यकाल की लीलाओं का ऐसा सजीव वर्णन किया कि श्रोता भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का बाल रूप अत्यंत आकर्षक और करुणा से परिपूर्ण था, जिसकी एक झलक मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। कथावाचक ने कहा कि श्रीराम का बाल स्वरूप हमें सरलता, निष्कपटता और मर्यादा का संदेश देता है। उनके जीवन का हर प्रसंग मानव जीवन को सही दिशा देने वाला है। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.