फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद। रामनवमी के अवसर पर फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में प्रभु श्रीराम की शोभायात्राएं धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकाली गईं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अगवानी कर भक्तों ने श्रद्धा के फूल बरसाए। जगह-जगह शोभायात्राओं का स्वागत किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से शुक्रवार सायं रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल एक रथ पर मां दुर्गा व दूसरे रथ पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान थे। सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसके पीछे युवा भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लालसराय से होते हुई रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, जहां एक गेस्ट हाउस परिसर में समापन हुआ। समापन के बाद प्रभु श्र...