सहारनपुर, अप्रैल 3 -- देहरादून-पंचकुला हाईवे स्थित ग्राम मल्हीपुर के श्रीसिद्धपीठ मृत्युंजय महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई, जिसमें सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का गायन कर बजरंगबली की महिमा का गुणगान किया।जय श्रीराम और और जय बजरंगबली के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक सरोज शर्मा, सचिव सुषमा शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज...