सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।कॉथलिक धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा ने जिलेवासियों को पास्का पर्व की शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि प्रभु येशु का जी उठना ही ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है। पास्‍का पर्व प्रभु खी्स्‍त के जी उठने का है। यह खी्रस्‍तीय जीवन के लिए सबसे बडी सच्‍चाई है। प्रभु यीशु जी नहीं उठते तो हमारा विश्‍वास व्‍यर्थ है। इस तरह से उन्‍होंने पाप और मृत्‍यु पर विजयी पाई। उन्‍होंने कहा कि हर व्‍यक्ति पाप और मृत्‍यु से छुटकारा पा सकता है। ताकि सर्वत्र न्याय, शांति, भाईचारा का सम्राज्य स्थापित हो सके। अपने पास्का संदेश में उन्होंने कहा है येशु इस संसार को पार कर पिता के पास चले गए। यदि ख्रीस्त जीवित नहीं होते तो हम न उन्हें जानते और न ही उनके विषय में सुनते। शिष्यों का सोच था पवित्र शुक्रवार को उनके दर्द भरी मृत्यु के साथ...